देश की राजधानी दिल्ली से लगे नोएडा के सेक्टर-66 में एक शख्स ने खाने बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद कथित तौर पर अपनी पत्नी के सिर पर तवे से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी का दावा है कि पत्नी ने खाना नहीं बनाया था, इसे लेकर वह गुस्सा हो गया था। मूलरूप से बिहार के बांका जिले के अनुज कुमार परिवार के साथ सेक्टर-66 स्थित श्रमिक कुंज में रहता है। अनुज ने सुबह लगभग 11 बजे अपनी पत्नी खुशबू देवी के सिर तवे से ताबड़तोड़ हमले करके उसे मर डाला। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां महिला की लाश जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी अनुज को अरेस्ट कर लिया। पुलिस की पूछताछ में अनुज ने जानकारी दी है कि वह ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करता है। वह सुबह काम पर जाने के लिए तैयार हो गया था, मगर उसकी पत्नी खुशबू ने खाना नहीं बनाया। इस बात को लेकर उन दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसी बीच अनुज ने गुस्से में आकर तवे से खुशबू के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। कुछ देर बाद ही पत्नी की मौत हो गई।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
