घर पर कई तरह के कीट-पतंगे देखने को मिलते हैं। खासकर सीलन वाली जगहों पर तरह-तरह के कीट-पतंगे पाए जाते हैं। कई कीड़ों में एक है कनखजूरा जोकि आमतौर पर बारिश के मौसम में या फिर सीलन वाली जगह पर देखने को मिलते है।

इसे सतपाल भी कहा जाता है। यह भूरे, काले या लाल रंगों का होता है और देखने में काफी डरावना होता है। यही कारण है कि घर पर इस कीड़े को देखते ही लोग डर जाते हैं। लेकिन कभी-कभी कनखजूरा का घर पर दिखना सौभाग्य का संकेत माना जाता है। वास्तु शास्त्र में कनखजूरा के बारे में बताया गया है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार कनखजूरा को राहु का प्रतीक माना गया है। इससे घर पर सौभाग्य और दुर्भाग्य दोनों ही आ सकते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि यह कीड़ा घर के किस अवस्था या फिर स्थान पर पाया गया है। जानते हैं घर के किस स्थान पर कनखजूरा का दिखना देता है सौभाग्य का संकेत।

ये हैं कनखजूरा दिखने के शुभ संकेत

  • कनखजूरा यदि पूजाघर में दिखे तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है और धन संबंधी जुड़े सभी समस्याएं खत्म होने वाली है।
  • घर पर कनखजूरा दिखे और वह पलभर में ही गायब हो जाए तो इसे भी बहुत अच्छा संकेत माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आपका कोई जरूरी काम बनने वाला है।
  • ज्योतिष में कनखजूरा को राहु ग्रह का प्रतीक माना गया है। इसलिए यदि आपको कनखजूरा घर से बाहर की ओर जाता दिखे तो यह भी सौभाग्य का संकेत माना जाता है। इसका अर्थ यह होता है कि घर की सभी परेशानियों का अंत होने वाला है। क्योंकि घर से बाहर जाता हुआ कनखजूरा अपने साथ सभी परेशानियों को भी ले जाता है।
  • घर पर मरा हुआ कनखजूरा दिखना भी शुभ होता है। लेकिन कभी भी कनखूजा को खुद नहीं मारना चाहिए। यदि घर पर पहले ही स्वभाविक रूप से मरा हुआ कनखूजा दिखे तो यह शुभता का संकेत है। इसका अर्थ यह है कि आपके घर पर कोई बड़ी विपदा आने वाली थी जोकि टल गई है।

कनखजूरा का घर पर दिखना भले ही सौभाग्य और शुभता का संकेत हो। लेकिन कभी-कभी यह अशुभ भी होता है। अगर आपको घर के फर्श पर रेंगता हुआ कनखजूरा दिखे या फिर रसोई घर, शौचालय, मुख्य द्वार और सीढ़ियों पर कनखजूरा रेंगता हुआ नजर आए तो यह अशुभ संकेत माना गया है। इससे आर्थिक नुकसान और गंभीर बीमारियों के अशुभ संकेत मिलते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version