एक शख्स द्वारा अपने दोस्त की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक का अवैध संबंध दोस्त की भाभी के साथ था। जिसका पता आरोपी को चल गया था। जिसके बाद उसने शराब पिलाकर दोस्त का सिर ईट से कुचल दिया। ये घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना के कोलकी की है। पुलिस ने बताया कि दो सितंबर को कोलकी हाइवे के नीचे से एक शख्स की लाश मिली थी। मामले की तहकीकात करने के बाद गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि उसके दोस्त का भाभी के साथ अवैध संबंध था। मृतक ने उसके सामने भाभी को फोन कर अश्लील बाते करने लगा। इस बात पर उसे गुस्सा आ गया और दोस्त को मारने का प्लान बनाने लगा। पुलिस ने बताया कि एक दिन मौका मिलते ही आरोपी ने दोस्त को शराब पिला दी। फिर उसका ईंट से सिर कुचल दिया। लाश को छिपाने के लिए आरोपी ने पुलिया से नीचे फेंक दिया। सहारनपुर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी पर हत्या समेत कई अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version