रायपुर। महान अभियंता भारत रत्न सर इंजीनियर मोक्षगुण्डम् विश्वेश्वरैय्या की जयंती 15 सितंबर को अभियंता दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस अवसर पर उनके योगदान को याद किया जाता है। राज्य की राजधानी रायपुर में भी उनके जयंतीर के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति के कार्यक्रम प्रभारी इंजीनियर मनोज वर्मा आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए है तथा श्री वर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। कार्यक्रम प्रभारी इंजीनियर मनोज वर्मा ने बताया कि कल 15 सितंबर को राजधानी रायपुर के विश्वेश्वरैय्या चौक सिविल लाइन में प्रात: 9.15 बजे प्रतिमा माल्यार्पण समारोह का आयोजन किया गया है। अभियंता दिवस संयुक्त आयोजन समिति के तत्वाधान में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि शैलेष नितिन त्रिवेदी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता एजाज ढेबर महापौर नगर निगम रायपुर करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमंत वर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के आतिथ्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम की कड़ी में अतिथियों का आगमन एवं अभिनंदन प्रात: 9.20 बजे, अतिथियों द्वारा प्रतिमा माल्यार्पण प्रात: 9.30 बजे, अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन प्रात: 9.35 बजे, आभार प्रदर्शन प्रात: 9.40 बजे। श्री वर्मा ने बताया कि इसी दिन राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज नवीन सभागृह में शाम 6.15 बजे से अभियंता दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। अभियंता दिवस संयुक्त आयोजन समिति के तत्वाधान में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री गुरु रूद्रकुमार एवं छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्रिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति इंजी. मुकेश वर्मा के आतिथ्य में संपन्न होगा। समस्त कार्यक्रम शासन द्वारा जारी कोविड प्रोटोकाल के तहत आयोजित होगा।
भारत रत्न इंजीनियर मोक्षगुण्डम् विश्वेश्वरैय्या की जयंती पर अभियंता दिवस एवं प्रतिमा माल्यार्पण समारोह 15 सितंबर को-मनोज वर्मा
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

