रायगढ़ में 467 करोड़ की लागत से 260 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण
रायपुर.
खरसिया-छाल-हाटी-धरमजयगढ़-पत्थलगांव तक 190 करोड़ की लागत से 90 किलोमीटर सड़क ,छाल से घरघोड़ा तक 48 करोड़ की लागत से 23 किलोमीटर सड़क , पूंजीपथरा-तमनार -मिलूपारा तक 62 करोड़ की लागत से 26 किलोमीटर सड़क ,सारंगढ़-बरमकेला-सोहेला मार्ग साढ़े 8 करोड़ की लागत से 8 किलोमीटर, बरमकेला-सरिया-नदीगांव सड़क साढ़े सात करोड़ की लागत से 18 किलोमीटर , घरघोड़ा से लैलूंगा तक 7 करोड़ की लागत से 15 किलोमीटर और सूरजगढ़ से पड़िगांव तक 6 करोड़ की लागत से 3 किलोमीटर तक सड़क निर्माण किया जाएगा ।

