21 खेल स्पर्धाओं में दिखाएंगे जौहर

रायपुर. 36वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ के लगभग 231 खिलाड़ी एवं ऑफिसियल का दल भाग लेगा। यह स्पर्धा गुजरात राज्य के पंाच शहरों गांधीनगर, अहमदाबाद, राजकोट, सूरत एवं बडोडरा में 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित होगी। नेशनल गेम्स के लिए छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से डॉ अतुल शुक्ला को टीम का चीफ द मिशन नियुक्त किया गया है। नेशनल गेम्स में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का दल छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में वहां जाएगा। नेशनल गेम्स के दौरान छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी लगभग 21 खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री भूपेश बघेल एवं महासचिव गुरूचरण सिंह होरा ने नेशनल गेम में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपनी ओर से अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि हमारे खिलाड़ी अपने खेल कौशल से छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करेंगे।  

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version