नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि 17 सितंबर को अपना 72वां जन्मदिन मनाएंगे. इस अवसर पर दिल्ली के एक कनॉट प्लेस पर स्थित ARDOR 2.1 एक रेस्टोरेंट ने किंग साइज थाली को तैयार किया है. यह थाली 56 इंच की एक विशेष थाली है. यह थाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित की गई है. इसमें 56 विशेष व्यंजन होंगे. इस थाली में कस्टमर अपनी पसंद के हिसाब से शाकाहारी और मांसाहारी भोजन को चुन सकेंगे. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का ARDOR 2.1 रेस्टोरेंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 56 इंच की एक विशेष थाली को लॉन्च किया है. इस बारें में रेस्टोरेंट के मालिक सुमित कालरा ने बताया कि, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत सम्मान करता हूं इसलिए हमने इस ग्रैंड थाली को तैयार किया है. इसका नाम “56 इंच मोदी जी” थाली रखा है. हम यह थाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गिफ्ट करना चाहते हैं. हम चाहते हैं कि वो यहां आएं और इस थाली का लुप्त उठाएं. लेकिन सुरक्षा कारणों से हम ऐसा नहीं कर सकते. इसलिए यह थाली उनके लिए है जो उन्हें प्यार करते हैं.
8.5 लाख रुपये जीतने का भी मौका
इस थाली के जरिए रेस्टोरेंट आने वाले कस्टमर इनाम भी जीत सकते हैं. अगर कपल में से कोई भी शख्स 40 मिनट के भीतर इस थाली को खत्म कर देता है तो हम उसे 8.5 लाख रुपये इनाम में देंगे. 17 से 26 सिंतबर के बीच रेस्टोरेंट आकर इस थाली को खाने वाले लक्की विनर को केदारनाथ की यात्रा करने का मौका दिया जाएगा. केदारनाथ प्रधानमंत्री मोदी के पसंदीदा स्थलों में से एक है. प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को अपना 72वां जन्मदिन मनाएंगे. रोजाना की तरह उनका यह दिन भी काफी व्यस्त रहने वाला है. 17 सितंबर को ही नामीबिया से 8 चीते भारत आने हैं. जिन्हें विशेष चार्टर फ्लाइच से ग्वालियर लाया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी अपने जन्मदिन पर इन चीतों को उद्यानों में बनाए बाड़े में छोड़ेंगे.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version