कान में दर्द या फिर किसी भी तरह की समस्या होने पर हमारे बड़े-बुजुर्ग कान में तेल डालने की सलाह दे देते हैं. लेकिन क्या कान में तेल डालना सही है? खासतौर पर अगर कान में मैल जमा हो जाए तो क्या कान में तेल डाल सकते हैं? इस विषय पर जानकारी के लिए हमने नोएडा स्थित हीलिंग केयर के ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर अंकुर गुप्ता से बात की. आइए जानते हैं क्या कहते हैं ईएनटी स्पेशलिस्ट-
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर अंकुर गुप्ता का कहना है कि कान में तेल नहीं डालना चाहिए. दरअसल, तेल में कई तरह के बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो कान में संक्रमण की समस्या को बढ़ा सकते हैं. इससे कान में कई तरह की परेशानी उत्पन्न हो सकती है. साथ ही कान में धूल-मिट्टी भी जमा होने की संभावना बढ़ जाती है. इसके अलावा कान में तेल डालने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में-
कान में तेल डालने के नुकसान
कान में तेल डालने से आपको काफी ज्यादा दर्द हो सकता है. कुछ लोगों की इस स्थिति में कान के पर्दे को भी नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए कभी भी कान में तेल डालने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
डॉक्टर का कहना है कि कान में तेल डालने से ऑटोमाइकोसिस डिजीज होने का खतरा रहता है, जिसकी वजह से आपको परमानेंट हियरिंग डिसेबिलिटी की समस्या हो सकती है.
कई बार कान में ज्यादा तेल डालने की वजह से धूल-मिट्टी जलने लगती है. इससे कान में जमा मैल को निकालना काफी मुश्किल हो जाता है. इसलिए कोशिश करें कि कान में तेल डालना अवॉइड करें.
इसके अलावा ध्यान रखें कि कभी भी छोटे बच्चों के कान में तेल न डालें. खासतौर पर एक्सपर्ट के सलाह के वगैर इस तरह की गलती बिल्कुल भी न करें. इससे उनके पर्दे को नुकसान पहुंच सकता है.
कान में तेल डालने से नमी काफी ज्यादा बढ़ जाती है, जिसकी वजह से पस निकलने का खतरा रहता है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version