आज हम आपको बताने जा रहे हैं गुड़हल के फूल के वो फायदे जो शायद ही आप जानते होंगे. यह एक ऐसा फूल है, जो आपके बालों की सेहत को सुधार सकता है. इसके इस्तेमाल से बालों की चमक वापस आती है, बाल झडऩा कम हो जाते हैं और उनकी मजबूती भी बनी रहती है. आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल का तरीका…
गुड़हल के फूल से चमकदार होंगे बाल
अगर आपके बालों की चमक कम हो गई है या इसकी नमी खो गई है तो आप गुड़हल के फूल से इनमें जान डाल सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले गुड़हल के फूल की पंखुडय़िां लें और उसे अच्छी तरह से पीस लें. फिर इस पेस्ट को एलोवेरा जेल में अच्छी तरह से मिला लें. अब बालों की जड़ों से सिरे तक इसे लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें. करीब एक घंटे तक ऐसा रहने दें और फिर इसे धो लें. हफ्ते में दो बार ऐसा करने से बाल खूबसूरत और चमकदार बन जाते हैं.
शैंपू की बजाय गुड़हल से धोएं बाल
बाल टूट रहे या झड़ रहे हैं तो आप शैंपू अवॉयड करें और अपने बालों को गुड़हल से धोएं. सबसे पहले गुड़हल के फूल को सुखा लें और उसका पाउडर बना लें. अब इस पाउडर में बेसन मिलाकर उसे बालों पर लगाएं और फिर बालों को धो लें. ऐसा करने से बेजान बालों में जान आ जाएगी और घने और मजबूत बाल बन जाएंगे.
डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा
अगर बालों में डैंड्रफ से परेशान हैं तो गुड़हल के फूल बड़े काम आ सकते हैं. आप गुड़हल के फूल को अच्छी तरह पीस कर इसमें मेहंदी का पाउडर और नींबू का रस अच्छी तरह मिला लें. अब इस पेस्ट को बालों में लगाएं और करीब एक घंटे तक रख दें. इसके बाद बालों को धो लें. सप्ताह में दो से तीन बार ऐसा करने से ड्रैंडफ की समस्या खत्म हो जाएगी.
लंबे बाल चाहिए तो गुड़हल का फूल लगाइए
अगर आपके बाल छोटे हैं और बढ़ नहीं रहे. आप चाहती हैं कि आपके बाल लंबे हो जाएं तो आप गुड़हल के फूल का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए आपको गुड़हल के फूल को आंवला पाउडर के साथ मिलाकर बालों में लगाना होगा. इससे बालों को पोषण मिलेगा और बालों की ग्रोथ होगी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version