पाटन। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मध्य पाटन द्वारा वृक्षारोपण कर प्रकृति सेवा का संदेश दिया गया। वृक्षारोपण के अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रकृति समस्त प्राणियों का पालन पोषण करती है। प्रकृति से मिलने वाली प्राणवायु ऑक्सीजन से ही समस्त जीव जंतुओं के जीवन का अस्तित्व है और वर्तमान परिवेश में प्रदूषण एवं अन्य कारणों से प्रकृति से प्राणवायु ऑक्सीजन कम होती चली जा रही है जिससे प्रकृति संकट में है इसलिए प्रकृति की सेवा करने के लिए हमें समय-समय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ-साथ वृक्षों का संरक्षण और संवर्धन भी करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर हो रहे वृक्षारोपण के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। पाटन वृक्षारोपण के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा,नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले,सांसद प्रतिनिधि नितेश तिवारी,सरजू मरकाम,भाजयुमो महामंत्री सागर सोनी,दामोदर चक्रधारी,केशव बंछोर,किशन नाग,मिलन देवांगन,राजेन्द्र साहू उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version