सांप का नाम सुनते ही सभी की हालत खराब हो जाती है। सांप धरती पर सबसे खतरनाक जानवरों में से एक है, जिसके काटने से इंसान की मौत तक हो सकती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसी जगह भी है, जहां सांपों की खेती की जाती है। चीन के झेजियांग प्रांत के एक गांव में लोग सांपों को अपने घरों में पालते हैं। इतना ही नहीं इन सांपों की वजह से ही ये लोग अपना घर चलाते हैं। आम तौर पर लोग जीवन-यापन करने के लिए कई तरह के काम करते हैं, लेकिन ये तरीका बेहद अनोखा है, साथ ही खतरनाक भी। चीन के इस गांव का नाम जिसिकियाओ है, जहां पर सांपों की खेती की जाती है। यहां हर साल लगभग 30 लाख सांपों की खेती की जाती है। ऐसे में इस गांव में रहने वाले लोगों ने इन सांपों को अपनी आय का मुख्य स्रोत बना लिया है। कहा जाता है कि इस गांव में पहली बार 1980 में सांपों की खेती हुई थी। इसका मतलब यह है कि इस गांव के लोग पिछले कई सालों से खेतों में फसल की बजाय सांपों को पालने का काम कर रहे हैं। दरअसल, चीनी दवाइयों में भी जहरीले सांपों का काफी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में ये सांप बड़े काम आते हैं। इस गांव में लगभग 1000 लोग रहते हैं। बता दें, इस गांव में 100 से भी ज्यादा स्नेक फार्म हैं। इसी से सांपों के व्यापार का अंदाजा लगाया जा सकता है। इन सांपों का इस्तेमाल त्वचा के रोगों को ठीक करने से लेकर कैंसर की दवाइयों तक के लिए किया जाता है। कोबरा, वायपर, अजगर, रैटल जैसे जहरीले सांपों से लेकर बिना जहर वाले सांपों की भी खेती यहां की जाती है। साथ ही गर्मियों में सांपों के बच्चों को पाला जाता है और सॢदयों में इन्हें अमरीका, दक्षिण कोरिया, रूस, जर्मनी समेत दुनिया के कई देशों में को बेच दिया जाता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version