यूं तो दुनिया में हर रिश्ता खास होता है, हर रिश्ते का अपना महत्व होता है, मगर पति-पत्नी का रिश्ता कुछ खास होता है, सबसे अलग। यह रिश्ता प्यार और विश्वास की नाजुक डोर से बंधा होता है। इसे लम्बी उम्र तक निभाने के लिए बहुत धैर्य व संयम की जरूरत होती है। जरा सी लापरवाही से इस रिश्ते में दरार पड़ते देर नहीं लगती। थोड़ी सी समझदारी एवं परिपक्वता से इस रिश्ते को मधुर बनाया जा सकता है :
-एक दूसरे की भावनाओं को समझने से इस रिश्ते में मधुरता बनी रहती है। एक-दूसरे को बराबरी का दर्जा व सम्मान दें।
-एक दूसरे को सहयोग दें। घर और बाहर के कामों को मिलजुल कर संभालने से यह रिश्ता मधुर एवं मजबूत बनता है।
-पति-पत्नी का रिश्ता लम्बे समय तक ताजगी व उत्साह से भरा रहे, इसके लिए जरूरी है कि रिश्ते में ‘स्पेस’ रहे, कुछ दूरी रहे, यानी हर समय प्यार में ही न उलझे रहें।
-एक दूसरे के प्रति जरूरत से ज्यादा बंधन से एक अनजानी सी छटपटाहट होने लगती है और इससे छुटकारा पाने के लिए वे आजाद होने के लिए तड़पने लगते हैं। अत: समझदारी इसी में है कि प्यार को खुली हवा में सांस लेने दी जाए।
-पति-पत्नी का रिश्ता मुख्यत: प्यार व विश्वास पर ही टिका होता है। इसकी डोर थामे जिंदगी के कठिन से कठिन रास्ते कैसे सरलता से कट जाते हैं, पता ही नहीं चलता। इसलिए अपने जीवन साथी पर भरोसा कीजिए और अपनी जीवन-बेल को सदा प्रेम से महकाते रहिए
-रिश्ते को गहरा व मजबूत करने का एक तरीका है कि एक-दूसरे को जैसे हों उसी रूप में स्वीकारें। एक-दूसरे की क्षमताओं को पहचानें और कमियों को प्यार से दूर करने का प्रयास करें।
-इस रिश्ते के वृक्ष की जड़ों को प्यार के रस से पोषण मिलता है। प्यार जितना गहरा होगा, रिश्ता उतना ही मजबूत होगा।
-जो लोग राह में आने वाली मुसीबतों को हंसते-हंसते सह जाते हैं, वे खुशी-खुशी अपना जीवन बिताते हैं।
-जन्मदिन, शादी की सालगिरह आदि खास अवसरों पर जीवन साथी को विश करना न भूलें।
-एक-दूसरे के काम की या किसी भी प्रकार की उपलब्धि की तारीफ करने से रिश्ते में मधुरता बनी रहती है।
-साथी के माता-पिता व संबंधियों को पूरा-पूरा आदर-मान दें।
-बीमार होने पर साथी का पूरा ध्यान रखें।
-अपने साथी के प्रति सदा वफादार रहें। विश्वासघात के बारे में सपने में भी न सोचें।
-बीती बातों को कभी न दोहराएं। इससे संबंधों में कटुता आती है।
-साथी से कोई शिकायत हो तो प्यार से कहें। ताने-उलाहने की भाषा रिश्ते में कड़वाहट लाती है।
थोड़ी सी समझदारी पति-पत्नी के रिश्ते को कर देती है और स्ट्रॉन्ग
Previous Articleगाय-भैंस-बकरी छोडिय़े! हर साल 30 लाख जहरीले सांप पालते हैं इस गांव के लोग, वजह जान रह जाएंगे हैरान
Next Article यह सुविधा बना गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
