बिहार के औरंगाबाद जिले के थाना औरंगाबाद क्षेत्र निवासी भावभिर्रा गांव निवासी नवीन की पत्नी उर्मिला देवी का करीब एक साल से हृदय रोग का इलाज चल रहा था। दस दिन पहले उर्मिला की लुधियाना निवासी बहन आरती ने इलाज के लिए अपने पास बुला लिया था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे घर जाने के लिए नवीन ने मोरध्वज एक्सप्रेस के जनरल कोच का टिकट लिया था, लेकिन जनरल कोच में भीड़ अधिक होने की वजह से नवीन बीमार पत्नी को लेकर स्लीपर कोच की गैलरी में बैठ गए। लुधियाना से ट्रेन निकलने के कुछ देर बाद ही उर्मिला की मृत्यु हो गई। लेकिन रात होने व घर की अधिक दूरी होने की वजह से नवीन ने पत्नी की मृत्यु होने की किसी को भनक नहीं लगने दी। पत्नी का सिर अपने घुटने पर रखकर चेहरे पर चुन्नी डाल दी। करीब 500 किमी शव के साथ सफर करने के बाद जब ट्रेन बरेली पहुंची तो यात्रियों व कोच में आये टीटीई उर्मिला की मृत्यु होने की आशंका लगी। उन्होंने नवीन से उर्मिला को उठाने के लिए कहा तो वह रोने लगा। इसके बाद टीटीई ने कंट्रोल को सूचना दी। शाहजहांपुर जंक्शन पर मोरध्वज एक्सप्रेस का स्टापेज न होने के बाद भी ट्रेन को रुकवाया गया। जीआरपी ने शव को ट्रेन से उतरवाने के बाद नवीन से घटना के बारे में पूछताछ की। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रामसहाय ने बताया कि बीमारी से मृत्यु होना बताया जा रहा हैं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version