आर्ट एक ऐसा हुनर है जो व्यक्ति को अभिव्यक्त करने और अपनी छिपी क्रिएटिविटी को उजागर करने में मदद करता है, लेकिन कभी-कभी इस हुनर का ऐसा हश्र हो जाता है कि लोग अपनी हंसी को चाहकर भी नहीं रोक पाते।

ऐसा ही एक मामला पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से सामने आया है, जहां एक महिला टीचर ने अपने स्टूडेंट से अपनी तस्वीर बनाने के लिए कहा, लेकिन बदले में छात्रों ने जो तस्वीर पेंट की है वो सोशल मीडिया पर लोगों की हंसी का कारण बन रही है।

छात्रों ने बना दी फनी पेंटिंग – दरअसल, निशात नाम की महिला टीचर ने अपने स्टूडेंट्स के द्वारा बनाई गई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और कहा है कि वो कैसे दिख रही हैं? निशात ने एक पोस्ट में पहले अपनी रियल पिक्चर पोस्ट की है। हालांकि इसमें उन्होंने फेस पर मास्क लगाया है, लेकिन तस्वीर देखकर पता चलता कि यह शिक्षिका युवा है और बेहद सुंदर भी है।

निशात के स्टूडेंट ने बनाई फनी पिक्चर- अपनी फोटो पोस्ट करते हुए निशात ने कैप्शन में लिखा है, “मैंने फर्स्ट ग्रेडर को मेरा एक चित्र बनाने के लिए कहा, लेकिन जो परिणाम आया उसने मुझे बहुत ही हंसाया। मैं कैसी दिख रही हूं इन तस्वीरों में?” निशात ने सोशल मीडिया पर कई पेंटिंग की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो काफी फनी हैं। निशात ने अपने कई छात्रों की बनाई पेंटिंग को शेयर करते हुए उन्हें अपने मुताबिक मार्क्स दिए हैं। एक फोटो को शेयर करते हुए स्टूडेंट को 10 में से 6.5 मार्क्स दिए हैं। निशात ने एक फोटो को पोस्ट करते हुए उसके कैप्शन में लिखा है कि एक कमजोर शुरुआत के लिए, लेकिन बालों से प्यार करो। शरीर मुझे वोदका की बोतल दे रहा है। लेकिन कुल मिलाकर इसे 10 में 5 मार्क्स मिलेंगे।

निशात की पोस्ट हुई वायरल- आपको बता दें कि निशात की इस पोस्ट को अभी तक 3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है 150 से अधिक लोग रिट्वीट कर चुके हैं। ट्विटर पर निशात की पोस्ट को देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। ट्विटर यूजर्स भी इन तस्वीरों को बनाने वाले स्टूडेंट्स पर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा है कि मैं जितना मैनेज कर सकता था उससे कहीं बेहतर यह तस्वीर बनाई गई है। वहीं कुछ यूजर निशात की पोस्ट पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version