रायपुर। ऐतिहासिक पीतर मानस महोत्सव का चंदखुरी में अखिल भारत कूर्मि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा पत्रकार के द्वारा दिनांक 16 सितंबर 2022 को उद्घाटन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ी स्तर के मानस मर्मज्ञ लोग शिरकत कर रहे हैं। यह चतुर्थ वर्ष आयोजन है जिसमें ग्राम चन्दखुरी समस्त सहयोग कर रहे हैं। मंच का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मुन्नालाल देवदास के द्वारा किया जा रहा है।

जनकपुरी मंदिर समिति के अध्यक्ष गालव साहू, राजेंद्र वर्मा तोषी, कृष्ण कुमार वर्मा मंदिर समाज के समस्त सदस्यगण और मानस महोत्सव आयोजन समिति के समस्त सदस्यगण भारी उत्साह के साथ कार्य कर रहे हैं, प्रतिदिन पहुंचने वाले समस्त श्रद्धालुओं के लिए भोजन का प्रबंध समिति के माध्यम से किया गया है। गत 17 सितंबर को डॉ. शिवकुमार डहरिया मंत्री छत्तीसगढ़ शासन नगरी प्रशासन एवं श्रम कल्याण विभाग के मुख्य आतिथ्य में आयोजन किया गया जिसमें संचालन दिनेश ठाकुर पुरवा जनपद अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा किया गया तथा पूरन लाल वर्मा उद्घोषक के रूप में मौजूद थे।