विश्वकर्मा जंयती के पावन अवसर पर सर्वप्रथम आईटीआई धरसीवाँ में प्रभारी प्राचार्य श्री एन. सी. वर्मा द्वारा विधि विधान से पूजन कर मूर्ति स्थापना की गई। तत्पश्चात प्रशिक्षण अधीक्षक श्री के. पी. पटेल द्वारा आरती गायन कर पुष्पमाला भगवान विश्वकर्मा को अर्पित की गई। प्रशिक्षण अधिकारी सुश्री बरखा निषाद द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रसाद वितरण किया गया। विश्वकर्मा जंयती के मौके पर प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन रखा गया था। उक्त कार्यक्रम में भोपाल में पदस्थ डांस टीचर रोशन सर द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को डांस स्टेप की बारीकियों को सीखाते हुए स्वयं 3-4 डांस करके दिखाया। कार्यक्रम समापन के बाद प्रशिक्षण अधिकारी भूपेन्द्र कुमार साहू द्वारा स्वल्पाहार की व्यवस्था रखी गई थी। विश्वकर्मा जंयती के अगले दिन सभी प्रशिक्षणार्थी लक्ष्मीकांत डीजे की धुन में नाचते – गाते आईटीआई धरसीवाँ से ग्राम मंगसा होते हुए सिलयारी के शीतला तालाब पहुचें, जहां उन्होंने भगवान विश्वकर्मा को विसर्जन कर अंतिम विदाई दी साथ ही साथ अपने बेहतर भविष्य के लिए आशीर्वाद मांगा। विसर्जन यात्रा के दौरान कोई भगदड़ ना हो करके सुरक्षा व्यवस्था की जवाबदेही सुरक्षा गार्ड मिलन, धनेश,मनोज और दादू ने अपने कंधों में ले रखी थी। विसर्जन उपरांत भूपेंद्र सर द्वारा भंडारा आयोजन रखा गया था। उक्त कार्यक्रम में नये पुराने प्रशिक्षणार्थियों के साथ दिनेश निषाद सर, गजेंद्र सर, जितेंद्र, रवि, दुर्गेश, विकास शर्मा, नीलकंठ आडिल, जय पटेल के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक बहुतायत की संख्या में उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version