रायपुर। ऐतिहासिक पीतर मानस महोत्सव चंदखुरी में अखिल भारत कूर्मि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं महासचिव चंद्रभूषण वर्मा पत्रकार, श्रीमती सत्यभामा आडिल पूर्व प्राध्यापक, श्रीमती सुधा वर्मा, महेश वर्मा बलौदाबाजार के द्वारा 16 सितंबर को कलश यात्रा से नगर भ्रमण कर शुभारंभ किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ी स्तर के मानस मर्मज्ञ लोग शिरकत कर रहे हैं यह चतुर्थ वर्ष आयोजन है जिसमें मां कौशल्या सेवा संस्थान के सभी सदस्य एवम ग्राम चन्दखुरी के समस्त नागरिक गण सहयोग कर रहे हैं तथा मंच का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मुन्नालाल देवदास के द्वारा किया जा रहा है तथा मां कौशल्या मंदिर समिति के अध्यक्ष गालव साहू, राजेंद्र वर्मा तोषी साहित्यकार, कृष्ण कुमार वर्मा मानस शक्ति केंद्र चंदखुरी के समस्त सदस्यगण और मानस महोत्सव आयोजन समिति के समस्त सदस्यगण भारी उत्साह के साथ कार्य कर रहे हैं प्रतिदिन पहुंचने वाले समस्त श्रद्धालुओं के लिए भोजन का प्रबंध समिति के माध्यम से किया गया है। 18 सितंबर को श्रीमती शकुन डहरिया धर्मपत्नी डॉ शिवकुमार डहरिया मंत्री छत्तीसगढ़ शासन नगरी प्रशासन एवं श्रम कल्याण विभाग के मुख्य आतिथ्य में, दिनेश ठाकुर पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष के विशिष्ठ आतिथ्य में संपन्न किया गया। उक्त अवसर पर पूरनलाल वर्मा, देवेंद्र वर्मा, जितेंद्र देवदासए नेहरू सेन के द्वारा अभिनंदन पत्र सौंपा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version