रॉयल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, रायपुर में “नेशनल फार्मकोविजिलेंस सप्ताह (17 से 24 सिंतबर 2022)” के अवसर पर एक दिवसीय व्याख्यान एवं प्रशिक्षण का आयोजन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर (छ. ग.) के सहयोग से भारतीय फार्माकोपिया आयोग, गाज़ियाबाद (ऊ. प्र.) के बहुमूल्य मार्गदर्शन में किया गया। इस वर्ष के “फार्मकोविजिलेंस सप्ताह” का विषय रोगियों एवं उपभोक्ताओं को दवाईयों से होने वाले दुष्प्रभाव / प्रतिकूल प्रभाव को रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आये डॉ. नितिन रेवाराम गायकवाड (प्रोफेसर, एच. ओ.डी. फार्माकोलॉजी विभाग, एम्स, रायपुर) ने विद्यार्थियों को फार्मकोविजिलेंस विषय की जानकारी दी तथा दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव/ प्रतिकूल प्रभाव कम करने में इस विषय का महत्व समझाया। संगोष्ठी में उपस्थित प्रोफेसर डॉ. पुगजेन्थन टी. (फार्माकोलॉजी विभाग, एम्स, रायपुर) ने ए. डी. आर. फॉर्म के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं रिपोर्टिग से संबंधित कुछ मेडिकल केसेस भी समझाए। इसके साथ ही उन्होंने ए. डी. आर. रिपोर्टिंग के लिए फार्मासिस्ट्स के महत्व को भी बताया। कार्यक्रम में श्रीमती वी. श्रवन स्वाति (फार्मकोविजिलेंस एसोसिएट, फार्माकोलॉजी विभाग, एम्स, रायपुर) एवं श्री हिमांशु निर्मल चंदू (वरिष्ठ फार्मासिस्ट, एम्स, रायपुर) भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की समाप्ति में रॉयल कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रिंसिपल डॉ. दीपक कुमार दाश द्वारा अतिथियों को सम्मान स्वरूप स्मृतिचिन्ह प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
रॉयल कॉलेज ऑफ फार्मेसी रायपुर में “नेशनल फार्मकोविजिलेंस सप्ताह” पर एक दिवसीय संगोष्ठी
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

