एक युवती की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। बताया जाता है हमलावर द्वारा युवती पर कुल्हाड़ी के बेत से ताबड़तोड़ हमला किया गया। घटना छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले के कुनकुरी-तपकरा स्टेट हाइवे में खारी झरिया के पास की है। युवती की सरेआम हत्या की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को साढ़े 11 बजे करीब खारी झरिया पुलिया के पास स्कूटी सवार एक युवती को अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी के बेंत से हमला कर युवती की जान ले ली। युवती नीले रंग के स्कूटी में सवार थी और स्कूटी के ऊपर अंग्रेजी में बबली नाम लिखा हुआ है। मृतिका का शव मुंह के बल सड़क पर रखा हुआ है। उसके सिर के पिछले हिस्से में खून निकल रहा है और शव के बाजू में कुल्हाड़ी भी रखी थी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है अभी तक मृतिका की शिनाख्ती नहीं हो पाई है।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
