कोरोना के कारण दो वर्षों के बाद दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जानी है. इस दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है. अपर पुलिस महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर ने यह आदेश जारी किया है. दुर्गा पूजा के मद्देनजर बिहार में सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयीं हैं. 26 सितंबर से आठ अक्टूबर तक की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है. विशेष परिस्थिति को छोड़कर सभी छुट्टियां रद्द की गई हैं. दो वर्षों के बाद इस बार धूमधाम से मनाई जाएगी दुर्गा पूजा: अपर पुलिस महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर ने यह आदेश जारी किया है. बिहार पुलिस मुख्यालय एडीजी लॉ एंड आर्डर के द्वारा बिहार के 38 जिला के एसपी और एसएसपी के साथ-साथ दो पुलिस जिला और रेल सहित सभी को यह आदेश जारी किया गया है. आदेश में कहा गया है कि, दो वर्षों के बाद इस वर्ष दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जानी है, जिसको लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द की जाती हैं. बड़ी संख्या में लोग घूमने निकलते हैं: हालांकि किसी की विशेष परिस्थिति में छुट्टी दी जा सकती है. दरअसल बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोग राजधानी पटना सहित सभी बड़े शहरों में लोग घूमने फिरने के लिए निकलते हैं. ऐसे में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी. जिसके मद्देनजर सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द की गई.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version