दुर्ग। दुर्ग मोहन नगर थाना अंतर्गत 4 वर्षीय अबोध बालिका के साथ अशोभनीय कृत्य करने वाले जेहादी मानसिकता के क्रुर लोगों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करवाने और दोषियों को मृत्युदंड दिलवाए जाने के संबंध में आज भाजपा महिला मोर्चा और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के संयुक्त तत्वाधान में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में जिलाधीश को प्रतिनिधिमंडल ने मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के साथ जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, कांतिलाल बोथरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी, मंत्री दिनेश देवांगन, मनोज मिश्रा, पूर्व प्रदेश मंत्री उषा टावरी, पूर्व विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन, अजय तिवारी, शिव चंद्राकर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उपासना चंद्राकर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला संयोजिका अलका बाघमार ने प्रतिनिधिमंडल के रूप में कलेक्टर से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपते हुए अपनी बात रखी। मांगपत्र सौंपने के पश्चात महिला मोर्चा-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के नेतृत्व में मुंह में काली पट्टी बांध शहर मुख्य हिस्से में मौन जुलूस निकालकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया और भूपेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ जन समर्थन मांगा। इससे पूर्व जिला भाजपा कार्यालय से रैली के रूप में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने हेतु निकले भाजपा-महिला मोर्चा- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट परिसर पर पुलिस प्रशासन के द्वारा बलपूर्वक रोका गया। जिससे उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर प्रदेश सरकार के मुखिया भूपेश बघेल, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर के खिलाफ जमकर नारेबाजी और कलेक्ट्रेट परिसर में जमीन पर बैठकर अपना विरोध जताया। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि भूपेश सरकार में असामाजिक तत्वों और अपराधियों को जमकर संरक्षण मिल रहा है, इसी का परिणाम है कि समाज में 4 साल की मासूम बच्ची तक सुरक्षित नहीं है। पुलिस प्रशासन को केवल फेसबुक व्हाट्सएप में अपना चेहरा चमकाने से फुर्सत नहीं है, धरातल पर पुलिसिंग गायब है। आगे जितेंद्र वर्मा ने कहा कि दुर्ग शहर में विगत 2 दिन पूर्व समुदाय विशेष के जिहादी मानसिकता के कुछ लोगों के द्वारा शहर की बेटी जिसकी उम्र 4 वर्ष है उसके साथ अशोभनीय हरकत हुई। इस घिनौने जघन्य कांड से पूरा दुर्ग शहर स्तब्ध और उद्वेलित है। शहर में कानून व्यवस्था का भय पूरी तरह समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के बाद भी दुर्ग में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है, हर दिन किसी न किसी तरह की अप्रिय घटना को अपराधियों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। मैं संपूर्ण भारतीय जनता पार्टी की ओर से मांग करता हूं कि जिले की कानून व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कर दोषियों को मृत्युदंड जैसी कठोरतम दंड दिलवाया जाए एवं पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा दिलवाया जाए। आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यालय मंत्री नीरज पांडेय, आईटी सेल जिला संयोजक राजा महोबिया, मंडल भाजपा अध्यक्ष लुकेश बघेल, शेखर चंद्राकर, दीपक चोपड़ा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितेश साहू, गजेंद्र यादव, सुरेंद्र कौशिक, देवेंद्र चंदेल, माया बेलचंदन, श्वेता बक्शी, चंपा साहू, भावना दिवाकर, गीता वर्मा, शीतल जांगिड़, मौसमी ताम्रकार, आशा सुब्बा, स्नेहलता साहू, पीलिया साहू, सुधा राठौर, सरस्वती गुप्ता, माया नागदेव, रजनी, यादव, ज्योति यादव, माया यादव, सोनिका रेवतकर, दिनेश्वरी तुरकर, रजनी यादव, लक्ष्मीबाई ,अनु साहू, दुर्गा गुप्ता, संगीता मारकंडे, भारती साहू, शारदा चंदानी, गौरव शर्मा, जगदीश शर्मा, अशोक साहू, सतविंदर सिंह, हेमंत गोयल, आनंद गोयल, मुकेश बेलचंदन, मनोज शर्मा, आनंद ताम्रकार, उज्जवल ताम्रकार, रूपेश साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version