एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति की दूसरी शादी कराई। शादी भी चोरी-छिपे नहीं कराई, बल्कि धूमधाम से शादी हुई। पहली पत्नी बाराती बनकर शादी में खूब नाची, लेकिन दो महीने बाद ही ऐसा हुआ कि सभी के होश उड़ गए। दूसरी पत्नी को पहली पत्नी के बारे में पता चल गया। जब विरोध किया तो पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी को 10 लाख रुपये लेकर एक बच्चा पैदा करने का दबाव बनाया। अब दूसरी पत्नी ने थाना पुलिस में अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत की है। मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का है। जानकारी के मुताबिक एक महिला की कई वर्ष पहले शादी हुई थी, लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं हुआ। काफी इलाज भी चला। इस पर महिला के दिमाग में विचार आया कि पति की दूसरी शादी करा दी जाए। इस पर महिला ने हाथरस जिले की रहने वाली एक युवती को खोजा। उसे शादी करने के लिए तैयार किया, लेकिन युवती को यह नहीं बताया कि वह उसी का पति है। दो माह पहले जुलाई में धूमधाम से शादी हुई। पहली पत्नी अपने पति की बारात में झूम कर नाची। दुल्हन भी मायके से विदा कर ससुराल आ गई। इसके बाद वह पग फेरे के लिए अपने मायके आई। जहां उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है। उसे इसके बारे में बताया नहीं गया था। इस पर महिला ने विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर पहली पत्नी ने अपने कुछ पुलिस वाले रिश्तेदारों से दूसरी उस पर दबाव डलवाया। कहलवाया कि 10 लाख रुपये लेकर एक बच्चा कर दे। इसके बाद वह आजाद है। दूसरी पत्नी जब मामले की जानकारी की तो पता चला कि पहली पत्नी के बच्चे नहीं हो रहे थे, इसलिए उसने योजना के तहत उसकी शादी कराई। दूसरी पत्नी अब अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। महिला ने अब पुलिस से शिकायत देकर अपने साथ न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version