
अमलेशवर. 49 वीं जवाहर लाल नेहरू विज्ञान, गणित प्रदर्शनी व 20 वीं राज्य स्तरीय विज्ञान गणित आन लाइन , विकास खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न विधा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलेशवर (पाटन )के शिक्षको एवं बच्चो का चयन हुआ हैं। विज्ञान क्लब में शिक्षिका श्रीमती स्मृति दुबे जी की चयन प्रथम स्थान के लिए हुआ हैं, वही पश्चिम भारत विज्ञान मेला गणित विषय मे शिक्षण सहायक सामग्री में विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती भानू प्रिया दुबे जी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर चयनित हुई हैं। वही भाषण प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा के छात्र केतन ( कुणाल ) साहू का चयन प्रथम स्थान के लिए हुआ हैं, केतन ने भाषण के अपने ट्रापिक सतत विकास के लिये विज्ञान चुनौतियाँ एवं संभावनाएं पर अपना तेज धारदार भाषण देते हुये बताया कि हमे सतत विकास के लिए विज्ञान को साथ लेकर चलना होगा जिससे कि हमारे जरूरी जीवनोपयोगी बुनयादी जरूरते पूरी हो सके, पर हमे प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहण करते समय हमें अपने प्रकृति का भी ध्यान रखते हुये उनका संवर्धन, संरक्षण भी करना होगा नहीं तो हमारे आने वाली भावीं पीढी प्राकृतिक संसाधनों से बहुत दूर हो जायेगा। इसी के साथ ही हमे अपने पर्यावरण संरक्षण को भी ज्यादा से ज्यादा ध्यान देते हुये हमे प्राकृतिक संसाधनों डीजल, पेट्रोल से चलने वाली गाडियों की जगह हमे बैटरी से चलने वाली गाड़ियों का प्रयोग करना होगा, क्यो कि डीजल, पेट्रोल से चलने वाली गाडियों से निकलने वाली धुयें कार्बन गैसे पर्यावरण मंडल को गंभीर क्षति पहुचाते हैं, साथ ही हमे ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण कर उसे संरक्षण कर पेड बनाना होगा, तभी हमारे पर्यावरण चक्र साफ स्वच्छ व संतुलित रहेगा, पर्यावरण मंडल में जीवन दायनी गैस आक्सीजन की मात्रा बढेगी, तब जाकर हम सब स्वस्थ व सुखी रह पायेंगे,नही तो हम सब बढते प्रदूषण से रोगग्रस्त हो जायेंगें । बच्चों एवं शिक्षको की प्रतियोगिता में चयनित होने पर संस्था के प्राचार्य श्रीमति नीता गुप्ता ने बधाई देते हुये आगे उच्च प्रतियोगिता में भी सफल होने की अपनी शुभकामनाए़ँ दिये हैं। उनकी इन उपलब्धियो पर विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती किरण चंद्राकार, रश्मि सिंह, नेहा शर्मा, शकुनतला बैक, मुक्ता ठाकर, राहुल चंद्राकार, राजेन्द्र गायकवाड़, नवीन सहित सभी शिक्षको ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त किए हैं।