तुमगांव । हाईवे स्थिति खैरझिटी,कौंवाझर,मालिडीह के कृषि भूमि,गरीबों का काबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि, शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड सत्याग्रह चल रहा है। आज अखंड सत्याग्रह के 212 वें दिन खेती किसानी के बाद भी लगभग 40 किसान शामिल हुए। अखंड सत्याग्रह का नेतृत्व किसान नेता नंदकिशोर यादव,नंदलाल सिन्हा,तारेंद्र यादव उप सरपंच, रामनारायण सिन्हा,बोधन यादव, लखन ध्रुव, खेलावन यादव, रमेश विश्वकर्मा ने किया।अखंड सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को किसान नेता नंदकिशोर यादव,लखन जलक्षत्री,दशरथ सिन्हा, कौशल जलक्षत्री,मोहन यादव,धर्मेंद्र यादव, बंशीलाल यादव,श्रीमती डिगेश्वरी चंद्राकर, कांति साहू,सुकवरो साहू, पंचवती यादव,श्यामाबाई ध्रुव, रामबाई ध्रुव आदि ने संबोधित किया। अखण्ड सत्याग्रह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसान नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि कल कोमा(बागबाहरा)एवं तुमगांव खैरझिटी दो-दो जगह किसान मोर्चा का कार्यकम था। जहाँ ग्राम कोमा के सभा में क्षेत्र के सैकड़ों किसान और तुमगांव (खैरझिटी) के अखण्ड सत्याग्रह में भी सैकड़ों किसान और महिला किसानों ने भाग लिया। अलग-अलग ब्लाक के किसान एक दूसरे को सहयोग देने में आगे बढ़ रहे हैं। यह किसानों के लिए खुशी की बात है। लखन जलक्षत्री ने कहा कि जिले के किसान भाइयों में अब जाग्रति आ रही है। अपने हक और अधिकारी की लड़ाई के लिए सामने आ रहे हैं। हमें ज्यादा से ज्यादा गांवों में पहुँच कर किसानों को संगठित करना है। दशरथ सिन्हा ने कहा कि तुमगांव सिरपुर क्षेत्र के हरियाली और खुशहाली की रक्षा के लिए किसानों में जन जागृति आ रही है। श्रीमती डिगेश्वरी चंद्राकर पूर्व सरपंच ने कहा कि हमारा जीना और हमारे बच्चों के भविष्य को अंधकार की ले जाने वाला स्टील एवं पावर प्लांट उद्योग को किसी भी शर्त में खोलने नहीं देंगे। कांति साहू ने कहा कि इस आंदोलन में पुरूष किसान से अधिक महिला किसान बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। पंचवती यादव ने कहा कि नवरात्रि पर्व में जस सेवा समिति के लोग अखण्ड सत्याग्रह में जुटेंगे।
विश्व धरोहर सिरपुर बचाने छत्तीसगढ़ किसान संयुक्त किसान मोर्चा का अखंड सत्याग्रह
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

