नया रायपुर। मंत्रालय में आज दोपहर मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन से उनके प्रतिकक्ष में मुलाक़ात कर मुख्यमंत्री के वादे की याद दिलाई और उन्हें पूरा करने की माँग की। संघ ने मुख्य सचिव जैन से कहा कि 13 अगस्त को प्रदेश के मुखिया ने मंत्रालय कर्मचारी संघ को आश्वस्त किया था कि शीघ्र ही सातवे वेतनमान की लंबित किश्त, महँगाई भत्ता एरियर और गृह भाड़ा भत्ता पुनरीक्षित करने के आश्वासन पर ही मंत्रालय संघ ने हड़ताल में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया था, इसलिए इन माँगों को तत्काल पूरा किया जाये ताकि मुख्यमंत्री के वचन का भी पालन हो सके। प्रशासनिक मुखिया जैन ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि आख़िरकार सारे कर्मचारी अधिकारी आम जनता के प्रति जवाहदेह हैं इसलिए मंत्रालय संघ का निर्णय सराहनीय है और संघ को किये गये वादों को शीघ्र पूरा किया जायेगा।
इसके अलावा संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत ने मंत्रालयीन कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से भी मुख्य सचिव से अवगत कराया। राजपूत ने अलग अलग विषयों का ज्ञापन भी मुख्य सचिव को सौंपा जिस पर विस्तार से चर्चा हुई जिसमे मंत्रालय के सेटअप पुनरीक्षण, सहायकों के पदनाम परिवर्तन, चतुर्थ श्रेणी के भत्तों में बढ़ोत्तरी, तत्काल डीपीसी और पदोन्नति करने, मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारियों के प्रशिक्षण का मॉड्यूल बनाकर तत्काल प्रशिक्षण सत्र प्रारम्भ करने की मांग प्रमुख रही।
मुख्य सचिव ने वित्त सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को निर्देशित कर शेष मांगों को पूर्ण करवाने आश्वस्त किया। संघ के प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक तीरथ लाल सेन, संयुक्त सचिव मनोज साहू, कोषाध्यक्ष पवन साहू, सदस्यद्वय उमेश एवं विष्णु मोंगराज, दिनेश ठाकुर शामिल रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version