इस दुनिया में ज्यादातर लोग एक ही शादी करते हैं। कई लोग तो ऐसे भी हैं, जिनके लिए एक शादी कर पाना मुश्किल होता है। अगर एक शादी हो भी जाती है तो उसे निभाना भी मुश्किल है। दूसरी तरफ एक शख्स ने एक-दो या तीन नहीं बल्कि 53 शादी कर डाली। इसका मतलब यह है कि शख्स अब तक 53 महिलाओं के साथ सुहागरात मना चुका है। आपको जानकर हैरानी होगी कि शख्स ने किसी चीज की तलाश में इतनी शादियां कर डाली। सऊदी अरब के रहने वाले एक शख्स ने पिछले 43 सालों में 53 महिलाओं से शादी की है। इस कारण लोग उन्हें पोलिगेमिस्ट आफ द सेंचुरी उपनाम दे चुके हैं। शख्स की वर्तमान उम्र 63 साल है और उसकी सबसे पहली शादी 20 साल की उम्र में हुई थी। शख्स द्वारा इतनी अधिक शादी करने के पीछे की वजह काफी हैरान करने वाली है। इस शख्स का नाम अबू अब्दुल्ला है। मीडिया को उन्होंने हाल में ही एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने किस चीज की तलाश में 53 महिलाओं से शादी की है। अबू अब्दुल्ला ने इंटरव्यू में बताया कि बार बार शादी करने के पीछे व्यक्तिगत सुख नहीं बल्कि स्थिरता और मन की शांति पाना है। इस कारण उन्होंने 53 बार शादी की। उन्होंने बताया कि कई बार उनके शादी करने की वजह यह थी कि वह ऐसी महिला की तलाश कर रहे थे, जो उन्हें खुश रख सके। अब्दुल्ला ने पहली बार 20 साल की उम्र में शादी की थी। उनकी पहली पत्नी उनसे 6 साल छोटी थी। वह पहली शादी के साथ बेहद खुश भी थे और सहज महसूस कर रहे थे। पहली पत्नी से उनके बच्चे भी थे और उन्होंने यह कभी नहीं सोचा था कि आगे वह कोई शादी करेंगे। जब वह 23 साल के हुए तो उन्होंने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद वह लगातार शादी करते गए। अबू अब्दुल्ला ने बताया कि अपनी पहली पत्नी की इजाजत लेकर उन्होंने दूसरी लड़की से शादी की। इसके बाद उनकी पहली और दूसरी पत्नियों में जमकर झगड़ा होने लगा। इससे परेशान होकर उन्होंने तीसरी शादी कर ली और दोनों पत्नियों को तलाक दे दिया। हालांकि, तीसरी पत्नी से भी उन्हें सुकून नहीं मिला तो उन्होंने चौथी शादी की। इसके बाद वह लगातार शादी करते गए। अबू अब्दुल्ला ने सऊदी अरब के बाहर विदेश ट्रिप के दौरान भी शादी की। विदेश टूर के दौरान शादी करने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद को विदेश में दुराचार से बचाने के लिए ऐसा किया। अब्दुल्ला ने बताया कि उनकी एक शादी ऐसी थी जो सिर्फ एक रात चली। शादी के अगले ही दिन उनका उस पत्नी से तलाक हो गया। अब्दुल्ला का कहना है कि उम्रदराज महिलाओं के साथ जिंदगी गुजारना आसान है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version