ग्रह-नक्षत्रों की दशा हर व्यक्ति को प्रभावित करती है. ज्योतिष शास्त्र के कुछ उपाय ग्रहों को शांत और मजबूत करते हैं. छोटी इलायची न केवल खाने में स्वाद और खुशबू बढ़ाती है बल्कि इससे जुड़े ज्योतिष उपाय भी विशेष लाभ दिलाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हरी इलायची के कुछ अचूक उपाय घर की दरिद्रता भगाने का काम करते हैं. ये टोटके काम में आ रही अड़चनों को भी दूर करते हैं. आइए जानते हैं छोटी इलायची से जुड़े इन खास टोटके और उपायों के बारे में.
हरी इलायची के चमत्कारी टोटके
कार्यों में अड़चन आ रही हो तो एक लोटा जल में दो इलायची डालकर इसे उबालें. जब यह उबल कर आधा हो जाए तो इसे बाल्टी में डालकर इस पानी से स्नान करें. स्नान करते वक्त ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली मंत्रा का जाप करें. इलायची के ये खास टोटके शुक्र को मजबूत करते हैं और कार्यों में सफलता दिलाते हैं.
किसी तरह की आर्थिक संकट से परेशान हैं या फिर आपके हाथ में पैसे नहीं टिकते हैं तो अपने पर्स में 5 हरी इलायची रखें. ऐसा करने पर आय बढ़ती है और खर्चों में कमी आती है. किसी गरीब को एक सिक्का दान करने और साथ में हरी इलायची खिलाने से दरिद्रता दूर होती है.
गुरुवार के दिन पांच छोटी हरी इलायची को पीले कपड़े में बांधकर किसी गरीब को दान करें. यह उपाय कम से कम पांच गुरुवार करने से मनचाहा वर मिलता है.
बड़ के पत्ते पर पांच मिठाइयां और दो इलायची रखकर इसे पीपल के पेड़ के नीचे रखें. घर आते समय इसे पीछे मुड़कर ना देखें. ऐसा करने से शिक्षा में सफलता मिलती है.
नौकरी में तरक्की या व्यापार में सफलता के लिए एक हरे कपड़े में इलायची को बांधकर रात में तकिए के नीचे रखकर सो जाएं. सुबह किसी बाहरी व्यक्ति को खिला दें. ऐसा करने से आपको जल्द सफलता मिलेगी.
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version