राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन किया है। राज्यपाल ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान दार्शनिक, समाजशास्त्री और महान राजनेता थे। उन्होंने संपूर्ण दुनिया के सामने एकात्म मानववाद का दर्शन रखा, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति का कल्याण करना था। उनका मानना था कि मानव के संपूर्ण विकास के लिए आत्मिक विकास आवश्यक है। उनके विचार पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

