अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का एक स्पेसक्रॉफ्ट 26 सितंबर को एक विशाल एस्टेरॉयड से टकराएगा और नासा द्वारा इसका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। नासा की जॉन्स हॉपकिन्स एप्लाइड फिजिक्स लेबोरेटरी की मिशन अधिकारी नैंसी चाबोट ने डार्ट मिशन के बारे में बताया कि स्पेसक्रॉफ्ट ऐस्टरॉइड को खत्म नहीं करेगा बल्कि उससे जोरदार टक्कर देगा। इस मिशन को नैंसी चाबोट ही लीड कर रही है।

टक्कर के लिए तैयार स्पेसक्रॉफ्ट, उल्टी गिनती शुरू-अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के डार्ट मिशन के ऐस्टरॉइड से टकराने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी हैं। नासा का स्पेसक्राफ्ट 24000 किमी प्रति घंटे रफ्तार से ऐस्टरॉइड को टक्कर मारेगा। एस्टेरॉयड और स्पेसक्रॉफ्ट की टक्कर से धरती का भविष्य बदल सकता है। दरअसल इस भिड़ंत से यदि एस्टेरॉयड की स्थिति में थोड़ी भी बदलाव आता है तो भविष्य में हम धरती की ओर आने वाले उल्कापिंड़ों की दिशा में परिवर्तन कर सकेंगे।

26 सितंबर को धरती से होंगे 10.8 मिलियन किमी दूर– नासा ने जानकारी दी है कि नासा का डबल ऐस्टरॉइड रिडायरेक्शन टेस्ट बीते साल नवंबर में लॉन्च हुआ था। करीब 1 साल की लंबी यात्रा के बाद यह Dimorphos नाम के एक छोटे ऐस्टरॉइड से टकराने जा रहा है, जो एक Didymos के चक्कर लगाता है। डिडिमोस और डिमोर्फोस सितंबर के आखिर में पृथ्वी के सबसे करीब होंगे। 26 सितंबर को इनकी धरती से दूरी 10.8 मिलियन किमी होगी। डार्ट मिशन की टक्कर 26 सितंबर को होगी और इस टक्कर को नासा टीवी और यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।

सुरक्षित हो सकता है पृथ्वी का भविष्य– नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस टक्कर को देखने वाला कोई भी व्यक्ति स्पेसक्राफ्ट के टकराने के बाद ऐस्टरॉइड की चमक में बदलाव को देख सकता है। एस्टेरॉयड से जो स्पेसक्रॉफ्ट टकराएगा, उसे 325 मिलियन डॉलर में तैयार किया गया है। एस्टेरॉयड की चौड़ाई 525 फीट चौड़ी है और इस अंतरिक्ष चट्टान से फिलहाल धरती को कोई खतरा नहीं है।

सिर्फ 73 सेकेंड में सफल हो जाएगा मिशन– जॉन्स हॉपकिन्स एप्लाइड फिजिक्स लेबोरेटरी की मिशन अधिकारी नैंसी चाबोट ने जानकारी दी है कि डिमोर्फोस हर 11 घंटे और 55 मिनट में डिडिमोस का एक चक्कर पूरा कर लेता है। डार्ट से टकराने के बाद डिमोर्फोस की गति धीमी हो जाएगी और यह बड़े ऐस्टरॉइड के और करीब हो जाएगा। इस बदलाव को पृथ्वी पर टेलिस्कोप से मापा जाएगा। मिशन की सफलता के लिए गति में न्यूनतम परिवर्तन 73 सेकंड है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version