आज से ई कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजॉन पर साल की सबसे बड़ी सेल शुरू हो रही है। बहुत से लोग इस सेल का इंतजार करते हैं। इस सेल में यूजर्स को सस्ते में इलेक्ट्रॉनिक और अन्य सामान उपलब्ध होते हैं। वहीं स्कैमर्स भी इस तरह की सेल का इंतजार करते हैं। वे ऐसी सेल की आड़ में लोगों को ठगने का काम करते हैं। एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि सेल के दौरान स्कैमर्स किस तरह से लोगों को ठगते हैं। ऐसे में अगर आप भी सेल में से कुछ खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो सावधान रहें और कुछ बातों का ध्यान रखें। बना लेते हैं फर्जी साइट्स- रिपोर्ट के अनुसार, साइबर क्रीमिनल्स और स्कैमर्स द्वारा फर्जी-ई-कॉमर्स साइट्स तैयार किए जाते हैं। ये साइट्स आपको फ्लिपकार्ट या अमेजॉन की तरह ही दिखेंगे। अगर धोखे में आकर आपने इन साइट्स को विजिट किया तो आप साइबर स्कैम का शिकार हो सकते हैं। स्कैमर्स आपके बैंक अकाउंट तक में सेंध लगा सकते हैं और आपका पैसा साफ कर सकते हैं।

लालच में फंस जाते हैं लोग – रिपोर्ट के अनुसार, स्कैमर्स इन फर्जी ई कॉमर्स साइट्स पर प्रोडक्ट्स को 90 परसेंट तक के डिस्काउंट के साथ लिस्ट करते हैं। इससे लोग लालच में फंस जाते हैं और सस्ते सामान के चक्कर में इन साइट्स पर विजिट करते हैं। वे प्रोडक्ट को भारी छूट के साथ खरीदने के लिए पेमेंट कर देते हैं। इससे उनके पैसे साइबर क्रिमिनल तक पहुंच जाते हैं। इन फर्जी साइट्स को सोशल मीडिया, व्हॉट्सएप, टेलीग्राम या मैसेज के जरिए प्रोमोट किया जाता है।

इन बातों का रखें ध्यान
हालांकि, आप कुछ टिप्स को फॉलो करके अपने पैसे सेफ रख सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग से पहले हमेशा ध्यान दे कि URL https:// से शुरू हो रहा है या नहीं। यहां s का मतलब सिक्योर है। जब आप URL में लॉक आइकन पर माउस को ले जाएंगे तो आपको साइट का सिक्योरिटी लेवल पता चल जाएगा। इसके अलावा ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए फ्लिपकार्ट, अमेजॉन, शॉपक्लूज जैसी विश्वसनीय साइट्स पर ही विजिट करें। इसके अलावा आपने एंटी-वायरस फायरवाल को भी अपडेट रखें। किसी अनजान वेबसाइट या किसी अनजान व्यक्ति के बताए गए ऐप को कभी डाउनलोड ना करें। इसके अलावा मैसेज में आए लिंक पर भी क्लिक करने से बचें। अपने अकाउंट के पासवर्ड को लगातार चेंज करते रहें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version