प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू ने कहा है कि भूपेश बघेल के विधायक भाजपा कार्यकर्ताओं को जबरिया कांग्रेस प्रवेश कराकर अपनी खस्ता हालत का खुलासा कर रहे हैं। हवा में उड़ रहे मुख्यमंत्री देख लें कि उनके विधायकों की हालत क्या है।

रंजना साहू ने कहा कि कांग्रेस विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने  नवरात्र का न्यौता देने गए युवाओं को गमछा पहनाकर उनके कांग्रेस प्रवेश का ढिंढोरा पीट दिया। इन युवाओं से विधायक स्वेच्छा निधि आने का भरोसा दिलाया और आधार कार्ड मांगे। उनके कांग्रेस प्रवेश के बाबत कोई चर्चा नहीं हुई।

विधायक साहू ने कहा कि पहली बात तो यह है कि विधायक स्वेच्छा अनुदान निधि कोई कांग्रेस का फंड नहीं है। यह जनता का धन है, जो विधायक को जरूरतमंद जनता की मदद के लिए दिया जाता है। कांग्रेस विधायक जनता के धन का उपयोग कार्यकर्ता खरीदने के लिए कर रहे हैं लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता और छत्तीसगढ़ के युवा बिकाऊ नहीं हैं, जिन्हें कांग्रेस के विधायक खरीद लें। दूसरी बात यह है कि नवरात्र जैसे धार्मिक अनुष्ठान का न्यौता देने गए युवाओं के साथ कांग्रेस विधायक ने राजनीतिक प्रपंच किया। यह धार्मिक भावनाओं पर कांग्रेस का आघात है। हवा में उड़ने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समझ लें कि उनके विधायक और कांग्रेस अगले चुनाव में हवा में ही कटी पतंग बनने वाली है।

रंजना साहू ने कहा इससे पहले भी हम सब ने देखा की युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान में कुत्ते बिल्लियों तक को सदस्यता दी गई क्योंकि कांग्रेस में शामिल होने कोई इंसान कांग्रेस को नहीं मिल रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version