अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार ने राज्य के कैलहट, चुनार, मिर्जापुर में आयोजित कथित कुर्मी सम्मेलन अवैध एवं फर्जी करार दिया है। इस कथित महिला सम्मेलन के आयोजकों के खिलाफ उचित कार्यवाही का आग्रह करते हुए उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को पत्र लिखा है। राज्यपाल को लिखे पत्र में श्री कटियार ने कहा कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के नाम से 8 व 9 अक्टूबर को कैलहट, चुनार, मिर्जापुर में आयोजित किया जाने वाला कथित महिला सम्मेलन पूरी तरह से अवैध एवं फर्जी है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा जिसका पंजीयन संख्या संख्या 220/84-85 है, के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई अधिकृत सम्मेलन कैलहट, चुनार, मिर्जापुर में आयोजित नही किया जा रहा है। अगर कोई इस संगठन के नाम से किसी प्रकार का आयोजन करता है तो वह न सिर्फ अवैध है, समाज के साथ धोखा है बल्कि भारतीय दंड संहिता ( आईपीसी) की धारा 420 के अधीन गम्भीर अपराध भी है। सम्पूर्ण घटनाक्रम पर विस्तृत ब्यौरा देते हुए अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एनके सिंह ने बताया कि सहायक निबन्धक कार्यालय, फर्म्स, सोसायटीज एवं चिट्स वाराणसी के आदेशानुसार महासभा के अधिकृत राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार है। महासभा समाज को धोखा देने वाले, भ्रष्ट आचरण में लिप्त, अवैध लोगों को बेनकाब करने के लिए समाज के जिम्मेदार लोगों से अपील करता है कि यैसे गैर कानूनी, कुचेष्टा को रोकने के लिए आगे आएं।
अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के नाम आयोजित कथित महिला महिला सम्मेलन फर्जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उचित कार्यवाही के लिए राज्यपाल को लिखा पत्र
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

