अमलेश्वर. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष विज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए बच्चों व शिक्षकों के लिए जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय गणित, विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी तथा राष्ट्रीय स्तर पर पश्चिम भारत विज्ञान मेला, विज्ञान नाटिका, विज्ञान शिक्षक सेमीनार का आयोजन किया जाता है। जिसमे विज्ञान क्लब प्रश्न मंच, वैज्ञानिक मॉडल, सहायक शिक्षण सामग्री भी सम्मिलित होती है। जिसका आयोजन इस वर्ष वर्चुअल मोड पर श्री अमित घोष व नोडल अधिकारी श्रीमती सपना सोनी के मार्गदर्शन में किया गया।जिसमें ब्लॉक लेवल में क्रमश: स्मृति दुबे, भानुप्रिया दुबे, केतन साहू (10वीं), प्रीति देवांगन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तथा सेजेस अमलेश्वर एवं पाटन क्षेत्र को गौरवान्वित किया। तदोपरांत जिला स्तरीय आयोजन भी वर्चुअल मोड पर हुए जिसमें शिक्षिका श्रीमती स्मृति दुबे व्याख्याता जीवविज्ञान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पाटन क्षेत्र का गौरव बढाया हैं। शिक्षिका स्मृति दुबे निरंतर नवाचार का प्रयोग करती आ रही हैं , फलस्वरूप उन्हे माननीय मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षाश्री सम्मान से भी नवाजे जा चुके हैं। उनके इस उपलब्धि से सेजेस अमलेश्वर स्कूल की प्राचार्य श्रीमती नीता गुप्ता, व्याख्याता शिक्षिका श्रीमती किरण चंद्राकर, श्रीमती नेहा शर्मा, भानुप्रिया दुबे, रश्मि सिंह, शकुंतला बेक, राहुल चंद्राकर, राजेन्द्र गायकवाड़, मुक्ता ठाकुर, नीतेश बेहरा, जैनेन्द्र ठाकुर, कंचन सहित समस्त शाला परिवार द्वारा बधाई दिये हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version