संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा (कुम्हारी ) के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने संकुल केंद्र के अधीनस्थ शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा का अवलोकन किया । शाला संचालन 9.45 बजे से किया जा रहा है , प्रार्थना सभा में बच्चों द्वारा राजकीय गीत , शपथ , प्रेरणा गीत , समाचार पत्र का वाचन , प्रेरक कहानी के साथ राष्ट्रगान किया गया । संकुल शैक्षिक समन्वयक ने बच्चों को प्रेरणा गीत सुनाए , प्रधानपाठक द्वारा भी प्रेरक कहानी सुनाया गया । प्रार्थना सभा में प्रत्येक बच्चे को अवसर दिया जा रहा है जिससे बच्चों में अभिव्यक्ति कौशल का विकास हो रहा हैं। पश्चात कक्षा–छठवीं — संस्कृत , सातवीं — हिंदी , आठवीं — संस्कृत विषय का त्रैमासिक आकलन लिया गया । ब्लैकबोर्ड में प्रश्नों को लिखवाकर बच्चों का आकलन लिया गया ।

संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने बच्चों से त्रैमासिक आकलन के प्रश्नों के बारे में जानकारी लिया एवम मन लगाकर पढ़ाई करने प्रेरित किया।कक्षा 6वीं से आठवीं तक दर्ज 76 बच्चों में से सभी 76 बच्चे उपस्थित रहे , बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए उन्होंने बच्चों की प्रशंसा करते हुए नियमित रूप से शत प्रतिशत उपस्थिति बनाये रखने प्रेरित किया । कार्यरत सभी 5 शिक्षक शालेय कार्य में उपस्थित रहे । अवलोकन के दौरान प्रधानपाठक श्री कौशल प्रसाद चौबे , शिक्षक श्री कुलेश्वर प्रसाद ठाकुर , श्रीमती सुजाता मिश्रा , श्रीमती अंजू वर्मा उपस्थित रहे ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version