
दुर्ग। कुम्हारी के समीप ग्राम कपसदा में एक ही परिवार के 4 लोगों की नृशंस पर भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कुम्हारी और अहिवारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल का दौरा करके आसपास के लोगों से मुलाकात की और घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यह घटना दुर्ग की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाती है। दुर्ग में लगातार अपराध का बढ़ता चला जा रहा है। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का जिला होने के बावजूद ना तो अपराधों पर अंकुश है न ही असामाजिक तत्वों के मन में पुलिस और कानून का कोई भय रह गया है। जिला भाजपा तो जितेंद्र वर्मा ने हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है व राज्य सरकार से मृत परिवार के प्रत्येक सदस्य के एवज में 50 लाख रुपये देने की मांग की है। प्रमुख रूप से जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर, भिलाई जिला सह कोषाध्यक्ष राकेश पांडेय, कुम्हारी मण्डल अध्यक्ष पी.एन. दुबे, महामंत्री कैलाश सोनकर, के के खेलवार,अहिवारा मंडल महामंत्री संजय पाण्डेय, सुदर्शन गिरी, उपाध्यक्ष गणेश टंडन, मंत्री राजा शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी दिवेश यादव, भाजयुमो अध्यक्ष प्रवेश शर्मा मौजूद रहे।