राजिम। राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती फूलोंदेवी नेताम के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में बैठक आयोजित किया गया जिसमें गरियाबंद जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव ,महासमुंद विधानसभा जिला प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी साहू विशेष रूप से उपस्थित रही।
इस दौरान पेट्रो पदार्थों के मूल्यों में की गई वृद्धि पर भी आक्रोश व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में महंगाई आसमान छू रही है।
उन्होंने कहा कि जनता को झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार अब जनता पर उत्पीड़न कर रही है। दिनोंदिन महंगाई बढ़ रही है। अब केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने लाया जाएगा।
देश और छत्तीसगढ़ की महिलाएं जरूर पूछेगी क्या मोदी ने 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा किये थे उसका क्या हुआ। 15 लाख खाता में नही आया उसका क्या हुआ .काला धन लायेगें उसका क्या हुआ। 2 करोड़ लोगों को रोजगार देगें उसका क्या हुआ। 70 रुपए के पेट्रोल को 35 रुपये में देने वाले थे उसका क्या हुआ.राहर दाल 60 रु प्रति किलो मिलता था अब 140 रुपए प्रति किलो है। सरसों तेल 55 रु.लीटर था अब 200 रुपये हो गया है.दूध एक लीटर 25 रुपये मिलता था अब 60 रुपये हो गया है. सभी खाद्य पदार्थों की कीमतों में तीनगुना कीमत देना पड़ रहा है तो देना ही पड़ेगा।
दिनोंदिन पेट्रोल, गैस, खाने के तेल, की महंगाई बढ़ रही है। अब केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने लाया जाएगा।
प्रदेश महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के महँगाई के विरोध में आंदोलन की रणनीति पर बैठक
Previous Articleपीएफआई पर प्रतिबंध केंद्र सरकार द्वारा ऐतिहासिक फैसला
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

