रायपुर : छत्तीसगढ़ नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा रावण दहन कार्यक्रम के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आज अश्विन शुक्ल पंचमी शुक्रवार को पारंपरिक मैदान में संपन्न किया गया। छत्तीसगढ़ नगर दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष देवेंद्र यादव की अध्यक्षता और मुख्य अतिथि महापौर एजाज ढेबर के साथ विशिष्ट अतिथि सतनाम पनाग,समीर अख्तर और प्रदीप साहू की उपस्थिति में पारंपरिक पर्व रावण दहन के कार्यक्रम के लिए आज 30/09/22 को दशहरा मैदान में भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। विगत 14वर्षो से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम ने राजधानी में अपनी विशिष्ट पहचान और शैली को स्थापित किया है । रावण दहन उपरांत आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम जो की छत्तीसगढ़ की आत्मा और मिट्टी से जुड़े लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाता है । रात भर पच्चीस से तीस हजार दर्शकों को बांधे रखता है वहीं कम समय में यह आयोजन राजधानी में डब्ल्यू आर एस और रावणभाठा के बाद सबसे विशाल आयोजनों में शामिल हो गया है । इस वर्ष समिति द्वारा लोक पारंपरिक ” चंदैनी गोंदा ” का आयोजन किया जा रहा है । समिति द्वारा जिला और पुलिस प्रशासन से निवेदन किया है की भारी भीड़ और जनसमूह के नियंत्रण के लिए सहयोग प्रदान करे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version