नवरात्र के दौरान इन दिनों देशभर में गरबे की धूम है. इस बीच कई जगहों पर छिटपुट झड़प की घटनाएं भी सामने आ रही हैं. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के आगर-मालवा से सामने आया. यहां गरबे में बाहर से महिला डांसर बुला लेने पर दो गुटों के बीच बवाल हो गया. मामला इतना ज्यादा बढ़ गया की लाठी-डंडे चलने की नौबत आ गई और 4 घायलों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है. मामला आगर-मालवा जिले के कांकर गांव का है. एसपी नवल सिंह सिसोदिया ने बताया कि विवाद गरबे में बाहर से महिला डांसर को बुलाने पर शुरू हुआ. गरबे में मौजूद शख्स तूफान सिंह सोंधिया ने बाहरी महिला को गरबे में लाने पर आपत्ति दर्ज की. इस बीच दूसरे गुट ने उन पर हमला कर दिया. दोनों गुटों के बीच लाठियां चलीं. इस विवाद में चार लोग घायल हो गए. पुलिस ने तूफान सिंह सोंधिया की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version