दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक अंतर्गत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अमलेश्वर की व्याख्याता स्मृति दुबे को राज्य स्तर पर संभागीय प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली द्वारा 49वी जवाहरलाल नेहरू गणित पर्यावरण प्रदर्शनी तथा राष्ट्रीय पश्चिम भारत विज्ञान मेला के संयुक्त आयोजन पर शिक्षक संगोष्ठी में क्रमशः ब्लॉक व जिला तथा संभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। तथा राज्य स्तर पर दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। व्याख्याता श्रीमती स्मृति दुबे को 2015 में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान, 2016, 2017 में विखं स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री (तत्कालीन विधायक) द्वारा सम्मान प्राप्त हो चुका है। 2018 में रोटरी क्लब द्वारा अटल शिक्षक पुरस्कार, अपने विद्यार्थी जीवन में राज्यपाल व राज्यस्तरीय पुरस्कार ।संभाग स्तरीय मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण “शिक्षा श्री सम्मान “भी प्राप्त है। तृतीय अंतराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव लखनऊ में दुर्ग जिले से प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। इनके द्वारा कोरोना काल में स्वरचित गीत, शॉर्ट डाक्यूमेंटरी फिल्म व अध्ययन अध्यापन में नवाचार भी किए जाते हैं। हाल ही में IIT जम्मू में भी शिक्षक कार्यशाला में छ.ग से इनकी सहभागिता रहीं,जहां इन्होंने राजगीत भी प्रस्तुत करने का सुअवसर मिला। शाला प्राचार्य श्रीमती नीता गुप्ता व्याख्याता गण श्रीमती किरण चंद्राकर, नेहा शर्मा, भानुप्रिया दुबे, रश्मि सिंह, शकुंतला बेक, राहुल चंद्राकर, राजेन्द्र गायकवाड़, मुक्ता ठाकुर, नीतेश बेहरा, जैनेन्द्र ठाकुर, कंचन, सहित समस्त शाला परिवार द्वारा बधाई प्रेषित की गई।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version