‘द ग्रेट इंडियन लाफ़्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में पराग कंसारा ने प्रतिभाग किया था। उनके दोस्त और फेमस कॉमेडियन सुनील पाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर निधन की जानकारी दी है। कॉमेडियन पराग कंसारा के निधन पर सुनील पाल ने दुख व्यक्त किया है। कॉमेडियन के निधन पर हास्य कलाकार सुनील पाल ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह काफी भावुक नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं कि दोस्तों, नमस्कार एक और दिल दहला देने वाली खबर आई है कॉमेडी के क्षेत्र से, हमारे लाफ्ट चैलेंज के साथी पराग कनसारा जी अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह हर बात को उल्टा सोचो कहकर हमें हंसा दिया करते थे। पराग भैया अब इस दुनिया में नहीं रहे। पता नहीं कॉमेडी की दुनिया को किस की नजर लग गई है। अभी कुछ दिन पहले हमने राजू भाई को खोया। एक के बाद हम कॉमेडी पिलर को खो दे रहे हैं।’
राजू श्रीवास्तव के बाद एक और मशहूर कॉमेडियन का निधन, ‘लाफ्टर चैलेंज’ में साथ आए थे नजर
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

