राम लीला मंचन ,रावण दहन में हजारो श्रद्धालु हुये शामिल


अमलेशवर – नवीन नगर पालिका छेत्र अमलेशवर में भी इस वर्ष दशहरा की विशेष धूम रहा, जहाँं हजारो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुये, राम लीला का आयोजन अमलेशवर डीह में रखा गया था, जहाँ ग्राम वासी कार्यक्रम में बढचढ कर शामिल हुये ,तो वही दूसरी ओर अलग अलग कालोनियो से लोग रामलीला देखने पहुंचे थे। मौसम बरसात नुमा था लीला आयोजन स्थल भी पानी से भरा रहा बावजूद राम लीला देखने के लिये लोगो मे गजब का उत्साह था। उक्त लीला का आयोजन समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से पिछले कई वर्षो से किया जा रहा हैं। राम लीला मंडली के प्रमुख संचालक श्रीगजाननंद साहू व योगेश साहू ने बताया कि राम लीला के आयोजन से लोगो मे भक्ति रस का संचार होकर आपसी भाईचारा की भावना बढता हैं लोग कुशल मंगल से आपस मे रहते हैं ,साथ ही हमारे भारतीय सनातन संस्कृति का दर्शन भी होता हैं , इसलिये यह आयोजन हम लोग आगे भी करते रहेंगें। वहीं भगवान श्री रामचंद्र के पात्र में शामिल ओम प्रकाश साहू ने कहा कि कि व्यक्ति चाहे कितना भी शक्तिशाली हो यदि उसके मार्ग असत्य व कुमार्ग ,अनिति व अन्याय पूर्वक हो तो उनकी युद्ध मे पराजय निशिचित है, इसलिए हमे विपरीत परिस्थिति में भी हमेशा सत्य के साथ रहना ही चाहिए।
पिछले कई वर्षो से रावण का किरदार निभाने वाले डोमन यादव ने राम रावण युद्ध के समय अपने युद्ध कौशल अभिनय से खूब तालिया बटोरी। रावण दहन कार्यक्रम समापन पश्चात हमारे संवाद दाता से चर्चा करते हुये कहा कि व्यक्ति के जीवन में यदि कुमार्ग व अहंकार का समावेश हो गया तो उसका विनाश निशिचित है, इसलिए हमे हमेशा इस समाजिक व पारिवारिक जीवन में अहंकार मुक्त जीवन जीने का आनंद लेना चाहिये। लीला मंडली में राम के पात्र में ओम प्रकाश साहू, लक्ष्मण – हरि साहू, हनुमान – प्रहलाद साहू, विभिषण – मनोहर यादव, जामवंत – मंशा निर्मलकर, अंगद – मिथलेस साहू, रावण – डोमन यादव ,कुंभकर्ण – योगेश यादव, मेघनाथ – कमलेश यादव रहे। कार्यक्रम में ब्लाक युवा कांग्रेस पाटन के उपाध्यक्ष उमेश साहू, रामाधार साहू, सेवा राम साहू पुरानिक साहू, चैन सिंह साहू, व्यंटेश साहू, देवप्रसाद साहू, जय प्रकाश साहू ,हरिश साहू, महेश यादव, समाजिक कार्यकर्ता डाँ अश्वनी साहू सहित गाँव के वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version