दीपावली से पूर्व विद्युत कर्मियों को दिया जाये वे 25000 रुपये बोनस/अनुग्रह राशि एवं एरियर्स सहित 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता-लॉ.एस.एन.पटेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष लॉ. एस.एन.पटेल एवं प्रांतीय सचिव अजय कुमार झारिया द्वारा दो अलग-अलग संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन पावर कंपनी प्रबंधन सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री/ऊर्जा मंत्री को भी प्रस्तुत करके मांग की गई है कि पावर कंपनी के कर्मचारियों अधिकारियों को इस वर्ष दीपावली पूर्व रुपए 25000 बोनस अनुग्रह राशि प्रदान की जावे कारण कि केन्द्र सरकार के विभिन्न सार्वजनिक उपक्रम जैसे एनटीपीसी, बीएसपी, एसईसीएल एवं रेलवे आदि द्वारा अपने कर्मचारियों को हर वर्ष रुपए 25000 से लेकर रुपए 60000 तक यहां तक कि कुछ विभाग तो बराबर एक माह के वेतन के बराबर दीवाली बोनस प्रदान करते है। इसलिये विद्युत कर्मचारी जो अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य करते हुए पावर कंपनी को लाभ की स्थिति में बनाये रखते है, उन्हे भी इस वर्ष की बोनस राशि बढ़ाकर 25 हजार रुपये की जावे तथा दीवाली पूर्व भुगतान किया जावे। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी कांग्रेस द्वारा यह भी मांग की गई है कि केन्द्र सरकार द्वारा अपने अधिकारियों कर्मचारियों को 1 जुलाई 2022 से 4 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता प्रदान करने की घोषणा कर दी गई है। अत: जैसी कि परंपरा रही है कि केन्द्र सरकार की घोषणा होते ही पावर कंपनी ेके कर्मचारियों अधिकारियों को भी केन्द्र के समान महंगाई भत्ता प्रदान किया जाता रहा है। अत: इस बार भी 1 जुलाई 2022 से उपरोक्त 4 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता एरियर्स सहित दीवाली पूर्व या अक्टूबर माह के वेतन के साथ प्रदान किया जावे। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी कांगेस की उपरोक्त दोनों ही मांग समय पर कंपनी प्रबंधन के समक्ष रखने के लिये पावर कंपनी समस्त अधिकारियों कर्मचारियों ने संगठन की सराहना की है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version