हमारे देश में कई चमत्कारिक मंदिर हैं। वहीं हनुमानजी के चमत्कारों के किस्से भी दुनियाभर में मशहूर हैं। हिन्दू धर्मग्रंथों के अनुसार, हनुमानजी आज भी धरती पर आज्ञात रूप में वास करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि पवनपुत्र को अमरता का वरदान प्राप्त है। ऐसे में हनुमानजी के कई ऐसे मंदिर हैं, जिनमें चमत्कार देखने को मिलते हैं। हनुमानजी का ऐसा ही एक चमत्कारिक मंदिर उत्तर प्रदेश के इटावा में भी है। ऐसा माना जाता है कि यहां हनुमानजी जीवित रूप में विराजमान हैं। यहां भक्त खुद अपनी आंखों से बजरंगबली को चमत्कार करते देखते हैं। इस मंदिर को पिलुआ महावीर मंदिर के नाम से जाना जाता है।

मूर्ति से आती है सांसों की आवाज!- यह मंदिर इटावा शहर से लगभग 12 किमी दूर यमुना किनारे गांव रूरा में स्थित इस हनुमान मंदिर में दूर-दूर से भक्त पूजा अर्चना करने आते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस मंदिर में ध्यानमग्न होकर बैठने पर हनुमानजी की सांसों की आवाज सुनाई देती है। साथ ही राम नाम की ध्वनी भी निकलती है। इस मंदिर के मुख्य मंहत का कहना है कि वैसे तो हनुमान जी की लेटी हुई मूर्ति इलाहबाद में भी है, लेकिन जैसी मूर्ति यहां पर है ऐसी दूसरी मूर्ति देश और दुनिया के किसी भी दूसरे हिस्से में नहीं है।

प्रसाद डालने पर चला जाता है मुंह में- हनुमान जी की इस प्रतिमा के मुख में हर वक्त पानी भरा रहता है। हनुमानजी की इस मूर्ति के मुंह में कितना भी प्रसाद डालो पूरा प्रसाद मुंह में समा जाता है। आज तक किसी को पता नहीं चला कि यह प्रसाद जाता कहां हैं। यहां महाबली हनुमान जी की प्रतिमा लेटी हुई है और लोगों की माने तो ये मूर्ति सांस भी लेती है और भक्तो के प्रसाद भी खाती है।

सुनाई देती है राम नाम की ध्वनि!- ऐसा माना जाता है कि यहां हनुमानजी जीवित रूप में विराजमान हैं। बीहड़ में स्थापति हनुमान मंदिर की मूर्ति अपने आप में कई चमत्कार समेटे हुए है। हनुमान भक्तों का दावा है कि हनुमान जी इस मंदिर में जीवित अवस्था में है तभी एकांत में सुनने पर प्रतिमा से सांसें चलने की आवाज सुनाई देती है। साथ ही बताया जाता है कि हनुमान जी के मुख से राम नाम की ध्वनि भी सुनाई देती है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version