अक्सर बच्चे जब उम्र से पहले ही बड़े होने की कोशिश करते हैं, तो न सिर्फ उनका व्यक्तित्व और ग्रोथ दोनों ही खराब होती हैं। ऐसे में बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। क्या आपका बच्चा कुछ दिनों से अजीबो-गरीब हरकतें करने लगा है? अगर आपका जवाब हां है, तो आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि हो सकता है कि आपका बच्चा गलत संगत में पड़ गया हो। अक्सर बच्चे जब उम्र से पहले ही बड़े होने की कोशिश करते हैं, तो न सिर्फ उनका व्यक्तित्व और ग्रोथ दोनों ही खराब होती हैं बल्कि इससे बच्चा कई गलत आदतें भी सीख जाता है। ऐसे में आपको ध्यान देने की जरूरत है अगर बच्चे में ये बदलाव देखें, तो तुंरत बच्चों पर एक्सट्रा ध्यान देने की जरूरत है। 

बच्चा अगर खुद को बार-बार शीशे में देखता है -बच्चा अगर खुद को शीशे में देखकर अपनी बॉडी, चेहरा या बालों पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रहा है, तो इसका सीधा-सा मतलब यह है कि बच्चे के लुक पर किसी ने कमेंट किया है या फिर बच्चे पर किसी का असर पड़ रहा है। 

बच्चा बड़ों की तरह बातें करें -बच्चा अगर बड़ों की तरह बात करने लगे या फिर बड़ी-बड़ी बातें करने लग जाए, तो आपको समझना होगा कि बच्चा बड़ों के बीच बैठकर उनकी बातें सुनता है। इस कारण से बच्चे पर ऐसी बातों का असर पड़ा है। 

घरवालों की चुगली करना -बच्चे अगर ऐसी हरकत कर रहे हैं, तो आपको बच्चे पर नजर रखनी चाहिए क्योंकि बच्चा अपने आसपास के माहौल को देखते हुए वैसी हरकतें ही कर रहा है। कई बार पेरेंट बच्चों को परिवार या पड़ोस में किसी की बात सुनने को कहते हैं, यह उसका नतीजा भी हो सकता है। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version