छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकखेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवम नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने , उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा ” छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में नगरपालिका परिषद अमलेश्वर एवम राजीव युवा मितान क्लब के संयुक्त तत्वाधान में पालिका के अधीनस्थ ग्राम — मगरघटा में दिनांक 10 अक्टूबर को ” छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक ” का आगाज़ किया जा रहा है ।

संकुल शैक्षिक समन्वयक – ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि खेल मैदान की तैयारी कर ली गई है , तथा खेल मैदान बनाने खेल प्रभारी — श्री कौशल प्रसाद चौबे , ललित कुमार बिजौरा , अमृत राजपूत , सतानन्द साहू , सतीश ध्रुव , योगेश निषाद , रोहन , गगन , हर्षद , राजकुमार , आशीष , मुकेश संलग्न रहे । छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में प्रमुख रूप से –गिल्ली डंडा , पिट्ठुल , संखली , लंगड़ी दौड़ , कबड्डी , खो–खो , रस्साकसी , बांटी (कंचा ) , बिल्लस , फुगड़ी , गेड़ी दौड़ , भौंरा , 100 मीटर दौड़ , लंबी कूद , शामिल है तथा यह आयोजन तीन वर्ग में सम्पादित होगा प्रथम वर्ग — 18 आयु वर्ग के महिला -पुरुष , द्वितीय वर्ग — 18 वर्ष से 40 वर्ष आयु वर्ग के महिला -पुरुष , तृतीय वर्ग — 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला पुरुष भाग लेंगे । छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में पंजीकृत प्रतिभागियों को कल दिनांक 10 अक्टूबर दिन सोमवार को खेल मैदान में प्रातः 9 बजे उपस्थित होने अपील किया गया है । साथ ही अधिकाधिक संख्या में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में शामिल होने ग्रामीण जनों से अपील की गई है ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version