कल दशहरा मिलन समारोह का *आयोजन मानस ग्राम अमेरी में *प्रभु श्री राम जी के पूजा अर्चना कर सानद सम्प्पन्न हुआ। जिसमे विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई जिसमे जिला मानस संघ रायपुर के सानिध्य में सभी शक्ति केन्द्र के पदाधिकारी उपस्थित रहे और सबकी सहमति से यह प्रस्ताव पारित हुआ की जिला मानस संघ के सानिध्य में मानस प्रवचन प्रतियोगिता का आयोजन नवंबर व दिसंबर होगी,जिसमे शक्ति केन्द्र से जुड़े प्रत्येक मण्डली अपनी शक्ति केंद्र से सम्पर्क कर भाग ले सकते है यह प्रतियोगिता शक्ति केंद्र स्थान का चयन कर कार्यक्रम करेंगे । समस्त पंजीकृत मण्डलियों की होगी जिसमें महिला मानस मंडली प्रथमव पुरुष प्रथम व दूसरे स्थान आने वाली मण्डली को शक्ति केंद्र द्वारा सम्मान दिया जायेगा । तत्पश्चात चयनित मानस मंडली को लोमस ऋषि आश्रम राजिम में दिनांक 6 जनवरी से 14 जनवरी तक महराज श्री जगदीश प्रसाद शर्मा अध्यक्ष जिला मानस संघ रायपुर के तत्वाधान में विशाल महामृत्युंजय *यज्ञ व राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे 21 मानस मण्डली को (शक्ति केंद्र से तीन- तीन विजेता मण्डली को ) एक – एक दिन अवसर मिलेगा जिसमे विजेता मण्डली को विशेष पुरुष्कार व शील्ड से सम्मान किया जायेगा। यह आयोजन 4 जनवरी से पहले संम्पन्न कराकर विजेता मण्डलियों की लिस्ट जिला मानस संघ रायपुर को प्रेषित करेंगे। अमेरी ग्राम के पावन माटी में दशहरा मिलन समारोह में प्रमुख रूप से सभी मानस शक्ति केंद्र के पदाधिकारी एवम जिला मानस संघ रायपुर के अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद शर्मा ,उपाध्यक्ष श्री श्याम लाल तारक, कोष प्रभारी श्री रोहित साहू,सचिव श्री पोयम शरण साहू, डॉ नारायण वर्मा,सर्व श्री हीरा लाल साहू,यशवंत साहू,राजेन्द्र चंद्राकर,नूतन साहू,पिंटू पटेल,चेतन साहू,कोमल साहू बलभद्र साहू,पोषण साहू,सीता राम यादव,भुवन साहू,कृष्ण कुमार साहू, जितेंद्र देवदास,रोहित सेन आदि व ग्राम अमेरी के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मानस संघ के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र वर्मा ‘ तोषी व हीरा लाल साहू ने संयुक्त रूप से दी ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version