दुश्मन का काल माने जाने वाले 5 फाइटर जेट राफेल बुधवार को अंबाला एयरबेस पहुंच गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृत में ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, राष्ट्ररक्षासमं पुण्यं, राष्ट्ररक्षासमं व्रतम्, राष्ट्ररक्षासमं यज्ञो, दृष्टो नैव च नैव च।। नभ: स्पृशं दीप्तम्. स्वागतम्! संस्कृत के इस ट्वीट का हिंदी में मतलब है कि राष्ट्र रक्षा के समान कोई पुण्य नहीं है. राष्ट्र रक्षा के समान कोई व्रत नहीं है. राष्ट्र रक्षा के समान कोई यज्ञ नहीं है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, राफेल अंबाला में सुरक्षित लैंड कर चुके हैं. भारत में राफेल लड़ाकू विमानों का आना हमारे सैन्य इतिहास में एक नए युग की शुरुआत है. ये मल्टीरोल विमान भारतीय वायुसेना की क्षमताओं में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे. गृह मंत्री अमित शाह ने भी राफेल के भारत आने को गर्व का क्षण करार दिया है. उन्होंने लिखा, राफेल का टचडाउन हमारी ताकतवर एयर फोर्स के लिए ऐतिहासिक दिन है और भारत के लिए गौरव का क्षण है! ये दुनिया की सबसे ताकतवर मशीनें हैं जो आसमान में किसी भी चुनौती को नाकाम करती हैं. मुझे भरोसा है कि राफेल की श्रेष्ठता से हमारे वायु योद्धाओं को हमारे आसमान की रक्षा करने में मदद मिलेगी. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लिखा, शक्तिशाली राफेल का स्वागत है. राष्ट्र सुरक्षा, परमो धर्म:। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version