रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लाक अंतर्गत ग्राम-भालुमार में कबड्डी खेल के दौरान गिरने से श्री ठंडाराम मालाकार की आकस्मिक मृत्यु की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए मृतक श्री ठंडाराम मालाकार के परिवारजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने स्वेच्छानुदान मद से मृतक के परिवारजनों को 4 लाख रूपए की सहायता प्रदान करने की घोषणा करते हुए कहा है कि इसके अलावा मृतक खिलाड़ी के परिवारजनों को राज्य शासन से नियमानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version