हिंदू धर्म में पेड़-पौधे, फूल-फल का विशेष महत्व होता है। कई पेड़-पौधे और फूलों को पूजा-पाठ के लिए पवित्र और शुभ माना जाता है। इन्हीं में एक है पीपल। पीपल के वृक्ष को धार्मिक दृष्टिकोण बहुत ही शुभ माना गया है। पीपल वृक्ष पर जल अर्पित करने और पूजा करने से कई कष्टों से मुक्ति मिलती है। पुराणों में भी पीपल को दिव्य पेड़ कहा गया है। पीपल पेड़ के कण-कण में ईश्वर का वास होता है। लेकिन इसके बावजूद भी इसे घर पर लगाना अशुभ होता है। वास्तु और हिंदू धर्म में पवित्र होने के बावजूद भी पीपल पेड़ को घर पर लगाना वर्जित माना गया है। मान्यता है कि घर पर पीपल वृक्ष होने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। आपने देखा होगा कि कभी-कभी घर पर खुद ही पीपल का छोटा सा पौधा निकल आता है। ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए, इसे लेकर लोगों के मन में सवाल होता है। जानते हैं कि घर पर खुद ही उग जाए पीपल का पौधा तो ऐसे में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
खुद उग जाए पीपल का पौधा तो क्या करें
आमतौर पर दीवार के कोने या छत आदि स्थानों पर खुद ही पीपल का पौधा उग जाता है। लोग इसे हटाने के लिए पौधे को उखाड़ देते हैं या फिर काट देते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल न करें। घर से पीपल पौधे को हटाने के कुछ नियम होते हैं जिनका पालन करना जरूरी होता है। अन्यथा घर पर इसका बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है। जानते हैं ऐसी स्थिति में क्या करना उचित रहता है..

  1. जिस स्थान पर पीपल का पौधा स्वयं उग जाए वहां उसकी डेढ़ महीने तक पूजा करनी चाहिए। इसके बाद पौधे को जड़ समेत हटाकर किसी दूसरे गमले या मंदिर में लगा सकते हैं।
  2. घर पर पीपल की छाया पडऩा अशुभ होता है। इससे आर्थिक संकट, कलह-क्लेश, वंशवृद्धि में समस्या आदि जैसी कई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आप रविवार के दिन पीपल पेड़ की पूजा कराने के बाद इसे कटवा सकते हैं।
  3. पीपल वृक्ष को कभी भी बिना ज्योतिषीय सलाह या पूजा पाठ के बिना नहीं कटवाना चाहिए। इससे पितृ को कष्ट होता है।
  4. पीपल में त्रिदेवों का वास होता है। इसलिए इस पेड़ को कटवाने पर आपको बुरे परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।
  5. पीपल के वृक्ष को व्रत रखकर भी कटाया जा सकता है। पुराणों में इसके लिए “पीपल प्रदाषिणा व्रत” का उल्लेख है। इस व्रत को रखकर पीपल वृक्ष कटवाने से दोष नहीं लगता।
    किस स्थिति में अशुभ होता है पीपल वृक्ष
    विद्वानों के अनुसार घर के भीतर और घर के ठीक बाहर दोनों जगहों पर पीपल का वृक्ष होना अशुभ माना जाता है। वास्तु में भी इसे अशुभ बताया गया है। यहां तक कि पीपल वृक्ष की छाया भी घर पर नहीं पडऩी चाहिए। कहा जाता है कि जिस स्थान पर पीपल वृक्ष की छाया पड़ती है वह स्थान निर्जन होता होता है। घर पर खुद से भी पीपल का पौधा नहीं लगाना चाहिए।
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version