नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार सरकार ने बुधवार को अनलॉक-3 की गाइडलाइंस जारी कर दी है। गृह मंत्रालय की ओर जारी दिशा-निर्देश में 5 अगस्त से जिम खोलने की इजाजत दी गई है। इसके साथ ही नाइट कर्फ्यू को भी हटा दिया है। हालांकि मेट्रो, रेल और सिनेमाघर पर पाबंदी जारी रहेगी। सरकार ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करना होगा, जैसे, मास्क पहनना। गृह मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ व्यापक चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। (एजेंसी)
अनलॉक-3 : नाइट कर्फ्यू खत्म, जिम खोलने की इजाजत, स्कूल, मेट्रो पर पाबंदी
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
